{"_id":"66d14569220b86ed8300871b","slug":"dm-gives-one-month-time-to-dpo-for-improvement-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: डीएम ने डीपीओ को दिया एक महीने का समय, सुधार नहीं होने पर हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी: डीएम ने डीपीओ को दिया एक महीने का समय, सुधार नहीं होने पर हटाए जाएंगे
Fri, 30 Aug 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:37 AM IST
सार
जिलाधिकारी आगरा ने दिशा समिति की तैयारियों की बैठक में अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। डीपीओ को एक महीने का समय दिया गया। साफ कहा गया कि सुधार नहीं हुआ तो हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आगरा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 सितंबर को सर्किट हाउस में होगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने तैयारियों के बारे में सभी विभागों की बैठक ली। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) ने प्रजेंटेशन प्रस्तुत नहीं किया। निराश्रित महिला पेंशन व अन्य योजनाओं की रिपोर्ट नहीं बनाई। इस पर उन्हें फटकार लगाई गई। साथ ही एक माह में कार्य में सुधार नहीं होने पर शासन को रिपोर्ट भेजने और जिले से हटाने की चेतावनी दी गई।
बैठक में शिक्षा, कृषि, जल निगम और पंचायतराज विभाग का कार्य खराब मिला। जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़े निर्देश दिए। वहीं, सभी विभागों का प्रजेंटेशन देखा। कमियों में सुधार करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षा, कृषि, जल निगम और पंचायतराज विभाग का कार्य खराब मिला। जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़े निर्देश दिए। वहीं, सभी विभागों का प्रजेंटेशन देखा। कमियों में सुधार करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन