फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM expressed displeasure over low attendance in schools

Agra News: विद्यालयों में कम उपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over low attendance in schools
विद्यालयों में कम उपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन



समीक्षा बैठक में कहा, अवशेष विद्यालय ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संतृप्त कराएं



संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन की मासिक समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने की। डीएम ने कहा कि अवशेष विद्यालय जल्द ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संतृप्त कराए जाएं।
डीएम ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष मात्र 66 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जताई। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को कहा। विद्यालयों से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के अभिभावकों से संवाद करने की हिदायत दी। खंड विकास अधिकारियों को माह में अपने क्षेत्र के कम से कम 15-15 विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के 20 विद्यालय संतृप्त होने से शेष हैं। इनमें एक ब्लॉक बरनाहल क्षेत्र का एवं 19 विद्यालय नगरीय क्षेत्र के हैं। छात्रों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापरक मध्यान्ह भोजन दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने छात्रों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं में आधार सीडिंग की प्रगति सुधारने को कहा। डीएम और सीडीओ ने घोषित निपुण विद्यालय में विकास खंडवार शीर्ष स्थान पर रहे शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed