फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm, cdo will give upsc pattern studies

लोक सेवा आयोग के पैटर्न पर होगी पढ़ाई खबर

Mon, 13 Jan 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
dm, cdo will give upsc pattern studies
13एमएनपी-26-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजकीय पुस्तकालय में संघ लोक सेवा आयोग के पैटर्न पर बच्चों को 24 जनवरी से पढ़ाया जाएगा। सप्ताह में एक-एक दिन डीएम, सीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, इच्छुक शिक्षकों, कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय पुस्तकालय के विकास, संवर्धन एवं आधुनिकता के संबंध में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ना ही रहेगा। पुस्तकालय में यूपीएससी, पीसीएस सहित अन्य प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए बेहतर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए हॉल में 100 छात्रों के बैठने की व्यवस्था करें। हॉल में अटैच चार कमरों के टॉयलेट की व्यवस्था रहे। इसके लिए तत्काल एस्टीमेट अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया जाए। छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे, सोडियम लाइट लगवाई जाएं। उन्होंने कहा कि डीआईओएस व बीएसए कार्यालय के खाली परिसर को लाइब्रेरी के रूप में प्रयोग करें। राजकीय पुस्तकालय के विकास, संवर्धन, आधुनिक बनाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, छात्राओं की बेहतरी के लिए सदस्यता बढ़ाई जाए। पुस्तकालय प्रभारी संजय यादव, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एआरटीओ राजेश कर्दम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार, डीपीआरओ स्वामीदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed