फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dled Exam Paper Leak In Firozabad

फिरोजाबाद: परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षार्थियों के मोबाइल पर पहुंचा पेपर, कॉलेज के बाहर हुए उत्तर हल

Wed, 03 Feb 2021 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Dled Exam Paper Leak In Firozabad
कॉलेज के बाद चेकिंग में शिक्षकों ने हाथ पर नकल के साथ पकड़ी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में डीएलएड परीक्षा पूरी तरह मजाक बनकर रह गई है। बुधवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर 2021 का चौथा पेपर भी लीक हो गया। पेपर शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के मोबाइल पर आ गया। एसआरके इंटर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करने में जुटे रहे। डायट प्राचार्य भी सूचना मिलने के काफी देर बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। अन्य केंद्रों पर भी परीक्षार्थी साल्व पेपर लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


बुधवार को दूसरी पाली में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की गणित विषय की परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे तक होनी थी लेकिन एसआरके इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अधिकांश परीक्षार्थियों पास प्रश्न पत्र मोबाइल पर आ गया था। पेपर आने के बाद वह गैस पेपर में से कागजों पर जवाब लिखने लगे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से फोटो लेना शुरू किया तो परीक्षा केंद्र के बाहर भगदड़ मच गई। इसी तरह एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी नकल की पर्चियों को लेकर पहुंचे। हालांकि गेट पर ही परीक्षार्थियों को रोक लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही हो रहा था पेपर हल
फिरोजाबाद। एसआरके कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन था। इसमें मंत्री मोती सिंह को आना था। इस दौरान कॉलेज पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी थी। वहीं, पुलिस के आसपास ही परीक्षार्थी मोबाइल से प्रश्नों को हल करते रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा लीक होने का हल्ला भी हुआ लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्राचार्य
आजकल मोबाइल में पाठ्य सामग्री रहती हैं। उसे ही परीक्षार्थी पढ़ रहे होंगे। कुछ परीक्षार्थी पर्ची पर सवाल हल लेकर आए थे, उनको गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़वा दिया। वीडियोग्राफी में प्रश्न पत्र खोला गया। हमारे यहां से प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। डॉ. डीपीएस राठौर, प्रधानाचार्य एसआरके इंटर कॉलेज

कोरोना संक्रमण: 11 माह में मिले 10,490 मरीज, महिलाओं से दो गुने पुरुष

तत्परता दिखाई होती तो पकड़ा जा सकता था गैंग
पेपर लीक होने की सूचना लोगों ने डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री को दी। उस समय वह डीएवी इंटर कॉलेज में निरीक्षण रहीं थीं। मामले को हल्के में लिया और काफी देर बाद ही वह देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंची। यदि गंभीरता दिखातीं तो सॉल्वर और पेपर लीक करने वाले गैंग का खुलासा हो सकता था। मंगलवार को भी डीएलएड का पेपर लीक हुआ था लेकिन प्रशासन की चुप्पी से बुधवार का पेपर फिर से लीक हो गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर जनपद में कहीं लीक नहीं हुआ। वहीं केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होती है। पेपर लीक जनपद के बाहर से हो रहा है। हमारे संज्ञान में पेपर व्हाट्सएप पर आने की जानकारी आई थी। - विमलेश विजयश्री, प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान

केंद्र की सख्ती पर उठ रहे सवाल
परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र और छात्राएं अपने कपड़ों पर ही उत्तर लिख रहे थे। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को कपड़े बदलने का समय भी नहीं मिला और वही कपड़े पहनकर वह परीक्षा केंद्र के अंदर भी पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक और डायट प्रशासन को जानकारी हुई। फिर भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed