आगरा के एसएन मेडिकल कॅालेज के वार्षिकोत्सव फ्लेम्स-2021 शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन डीजे नाइट का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। डीजे नाइट आयोजन पर देर रात तक चला। छात्र-छात्राओं ने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है...’, ‘बिजली-बिजली’ सहित अन्य गानों पर जमकर डांस किया। गाने भी गाए। चार दिन तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इससे पूर्व दोपहर में सीनियर ब्वॉय हॉस्टल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल, दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम को हॉस्टल के मैदान पर ही डीजे नाइट का आयोजन हुआ। जैसे ही गानों की धुन बजनी शुरू हुई वैसे ही छात्र-छात्राएं थिरकने लगे। पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। डीजे नाइट में हर कोई थिरकता नजर आया।
2 of 5
नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डीजे नाइट में बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस किया। देर रात तक कार्यक्रम चला।
3 of 5
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. गौरव शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
4 of 5
रैंपवॉक करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम को सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल का मैदान पर फ्लेम्स-2021 के तहत फैशन शो का आयोजन किया गया था। इसमें मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा।
5 of 5
डांस करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कैटवॉक के बीच-बीच में एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने ‘काला चश्मा जचदा है...’, ‘दिल गलती कर बैठा’, ‘मुकाबला-मुकाबला’ आदि बॉलीवुड के गानों पर नृत्य प्रस्तुति भी दीं।