फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dizziness May Be Linked to Rising Sugar Levels Doctors Advise Timely Testing

Health News: शुगर बढ़ने पर नसों में आ रही सूजन, तो कराए जांच; चिकित्सकों ने दी ये सलाह

Wed, 28 Jan 2026 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jan 2026 09:23 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो अचानक चक्कर आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जानें  चिकित्सकों ने उन्हें क्या सलाह दी है...

विज्ञापन
Dizziness May Be Linked to Rising Sugar Levels Doctors Advise Timely Testing
एसएन मेडिकल कॉलेज

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अचानक चक्कर आने के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सांस फूलने, कमजोरी और इम्युनिटी घटने की समस्या भी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि चक्कर आने का एक कारण शुगर भी हो सकता है। हर बार इसका मतलब डायबिटीज होना नहीं है।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर लोगों में यह भ्रम होता है कि शुगर बढ़ने पर चक्कर आने लगते है, जबकि ऐसा हर मामले में नहीं होता। जब शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है, तो नसों में सूजन बढ़ती है, जिससे चक्कर आने की स्थिति बन जाती है। इसी शंका को दूर करने के लिए शुगर जांच कराने की सलाह दी जाती है। इससे सही कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन





 डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कई मामलों में चक्कर तब आते हैं, जब शुगर लेवल अचानक बढ़ रहा होता है या अनियंत्रित हो जाता है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सलाह के तौर पर नियमित रूप से दवाइयां लें, सुबह की ठंडी हवा से बचें और टहलने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed