फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIWALI roadways buses

दिवाली पर रोडवेज की हर बस का किया जाएगा संचालन

Mon, 10 Oct 2022 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

दिवाली पर रोडवेज की हर बस मार्ग पर संचालित होगी।प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद जिले में खराब हालत में खड़ी बसों को सही कराने के बाद उनका संचालन भी शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
DIWALI roadways buses
09एमएनपी-05-रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। दिवाली पर रोडवेज की हर बस मार्ग पर संचालित होगी। त्योहार से पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने कवायद की है। वर्कशाप में खड़ी खराब बसों को सही कराकर उनका तय मार्गों पर संचालन शुरू करा दिया गया है। रोडवेज का प्रयास है कि त्योहार पर कोई भी रोडवेज बस खराब हालत में वर्कशाप में खड़ी न की जाए।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो में 68 बसों का बेड़ा है, जिनमें से आठ बसें खराबी की हालत में वर्कशाप में खड़ी कर दी गई थीं। सही हालत की बसों का मार्ग पर संचालन किया जा रहा था। बेवर डिपो की 48 बसों में वर्कशाप में खड़ी चार बसों को भी सही करा लिया गया है। खराब बसों की फिटनेस के बाद उनका मार्ग पर संचालन भी शुरू कराया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने वर्कशाप में खड़ी खराब बसों को सही कराकर उनका तय मार्ग पर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए थे। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद जिले में खराब हालत में खड़ी बसों को सही कराने के बाद उनका संचालन भी शुरू करा दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने हिदायत दी थी कि दिवाली से पूर्व बेड़े की सभी बसों को फिटनेस के साथ मार्ग पर संचालित किया जाए, जिससे दिवाली पर यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने पहल की है। दिवाली पर यात्रियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसको देखते हुए हर बस का संचालन शुरू कराया गया है। मामूली कमी के चलते रोडवेज बस को लंबे समय तक वर्कशाप में खड़ा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीपी अग्रवाल, आरएम इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed