फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali is Tajnagri 'smoke' edge

दिवाली पर ताजनगरी रही ‘धुआं’ दार 

Mon, 31 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Diwali is Tajnagri 'smoke' edge
आतिशबाजी और वाहनों के प्रदूषण से दीपोत्सव की रात देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद हुई आतिशबाजी से ताजनगरी में सांस लेना भी मुश्किल हो गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में आगरा देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। पीएम-2.5 यानी पर्टिकुलेट मैटर मानक से आठ गुने ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच गए। आगरा के साथ ही पूरे सूबे में दिवाली पर पटाखों का धूमधड़ाका कुछ ऐसा रहा कि देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहर शामिल हो गए। एक्यूआई में कानपुर देश में सबसे जहरीली हवा वाला शहर दर्ज किया गया।

दिवाली पर आगरा के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में पटाखों का न केवल धुआं ज्यादा रहा, बल्कि शोर भी दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा दर्ज किया गया। देश की राजधानी से ज्यादा प्रदूषण सूबे के शहरों में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दिवाली पर पूरे 24 घंटे में कानपुर सबसे जहरीली हवा वाला शहर रहा। कानपुर के बाद देश की राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 रहा,  जो दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दिन और बढ़ गया। दिल्ली में एक्यूआई 445 हो गया। इसी तरह फरीदाबाद में एक्यूआई दिवाली पर 410 था जो बढ़कर 428 पहुंच गया। आगरा में दिवाली पर यह 401 रहा जो गोवर्धन पूजा के दिन 384 दर्ज किया गया। ताजमहल के कारण आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स को सीवियर की श्रेणी में रखा गया है, जो न केवल ताज के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि शहर के लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक है। 
विज्ञापन


रात 8:30-12:30 तक खतरनाक स्तर
दिवाली पर पटाखे शुरू होते ही प्रदूषण के स्तर में जो वृद्धि हुई, वह बेहद चौंकाने वाली रही। सल्फर डाई आक्साइड 35.9 माइक्रोग्राम प्रति घनमी. पर रात 8:30 बजे था जो तीन घंटे तक 102.6 पर बना रहा। इसी तरह नाइट्रोजन डाईक्साइड 56 से शुरू होकर 104 के स्तर तक पहुंच गई। कार्बन मोनोक्साइड मानक से दस गुने से ज्यादा रहा, वहीं धूल के श्वसन योग्य बेहद छोटे कण पीएम-10 मानक से 8 गुने से ज्यादा के स्तर पर पहुंच गए। रात एक बजे के बाद आतिशबाजी बंद होने पर प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई। सांस के रोगियों खासकर दमा रोगियों को आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में दिक्कतें रहीं, जबकि अन्य लोगों को भी आंख में जलन और सीने में भारीपन की शिकायतें रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली पर देश के ये प्रदूषित शहर
शहर            एयर क्वालिटी इंडेक्स
कानपुर           480
दिल्ली           431
फरीदाबाद       410
आगरा           401
अहमदाबाद     369
पटना           369
लखनऊ        366
मुजफ्फरपुर     318
गुड़गांव         317
वाराणसी       297
 
दिवाली पर आगरा के प्रदूषण का ये हाल
सल्फर डाईक्साइड    102
नाइट्रोजन डाईक्साइड  70
पीएम-2.5    500
कार्बन मोनोक्साइड    80
ओजोन    157
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed