{"_id":"9bc60bc8ee53e1003e79e0c7fbf4b8f8","slug":"diwali-e-commerce-make-electronics-market-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवालीः इलेक्ट्रोनिक्स को ई-कॉमर्स का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवालीः इलेक्ट्रोनिक्स को ई-कॉमर्स का झटका
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज दो साल में ही ई-कामर्स कंपनियों ने बाजार की चाल बदलकर रख दी। दिवाली पर नया टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव खरीदने के लिए शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ दिखती थी, वह अब गायब है। शोरूम पर नए उत्पाद हैं, लेकिन लग्जरी और प्रीमियम केटेगरी के ग्राहकों के लिए। ई-कामर्स कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट ने शोरूम पर इन्क्वायरी ज्यादा और बिक्री कम कर दी है।
केवल तीन दिन ही आफर। महाछूट। एक रुपये दें और मनपसंद टीवी खरीदें जैसे स्लोगनों के जरिए दिवाली पर इलेक्ट्रोनिक्स बाजार को कैश करने की कोशिश हो रही है, लेकिन अब तक इलेक्ट्रोनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स का बाजार उठ नहीं पाया है। ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा नवरात्र से ही बाजार में स्पेशल आफर पेश किए जाने के बाद मध्यम वर्ग और महानगरीय उपभोक्ताओं ने खरीद कर ली, जबकि कई अच्छे आफरों की तलाश में है। ई-कामर्स कंपनियों से मुकाबले केे लिए शोरूम संचालक भी जीरो फाइनेंस, आसान किश्तों में और एक के साथ एक फ्री जैसे आफर देकर ग्राहकों को शोरूम तक लाने का प्रयास कर रहे हैं। इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम संचालक सुभाष चंद्रा के मुताबिक आम ग्राहक अब दिवाली की खरीद से दूर हुआ है। ई-कामर्स से काफी नुकसान हो रहा है। शोरूम पर ग्राहक मॉडल और कीमत पूछने आते हैं और ऑन लाइन से तुलना करते हैं। पुरानी दिवाली जैसी सेल अब नहीं होगी।
प्रीमियम केटेगरी के भरोसे बाजार
इलेेक्ट्रोनिक्स में कंपनियाें की उम्मीद अब एलईडी टीवी, कर्व टीवी, बड़े रेफ्रि जरेटर, फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन से है। 40 इंच से लेकर 85 इंच तक के टीवी की पूरी रेंज बाजार में है। 7.5 लाख रुपये तक का टीवी शोरूम में मौजूद है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स खरीदने में रखें सावधानी
ई-कामर्स कंपनियों से अगर इलेक्ट्रोनिक्स या इलेक्ट्रिकल एप्लांयसेज खरीद रहे हैं तो जरा संभलकर और सावधानी से लीजिएगा। जब भी ऑन लाइन खरीदारी करें तो वेबसाइट पर जो भी शो हो रहा है, उसकी स्क्रीन शाट लेकर सुरक्षित रख लें। कंपनियां उनके मूल्य और विशेषताओं को पल भर में ही बदल देती हैं।