फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali celebration

कस्बाई इलाकों में भी धूमधाम से मनाई गई दिवाली

Sun, 15 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
diwali celebration
कासगंज में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी चलाते बच्चे - फोटो : KASGANJ
सोरों/अमांपुर/गंजडुंडवारा/पटियाली। कस्बाई इलाकों में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने भवनों एवं प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से सजाया। माता लक्ष्मी का पूजन कर दीप जलाए गए एवं आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

सोरों में श्रद्धालुुुओं ने अपने घरों पर रंगोली सजाकर दीपमालिका की माता लक्ष्मी का विधि- विधानपूर्वक पूजन कर अपने घर में वैभव की देवी से सुुख समृद्धि का आशीष मांगा। हरिपदी घाटों की सीढ़ियों पर भी दीप जलाये गये। मंदिरों में भव्य साज सज्जा की गई। इसके बाद लोगों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी जलाने के साथ तेज आवाज के पटाखे चलाए।
विज्ञापन

अमांपुर में विधि विधान से घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीए और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से प्रकाश किया। एक.दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में दिवाली त्योहार पर नगर की इमारतें रंग बिरंगी झालरों से सजाई गई। लोगों ने लक्ष्मी, गणेश का पूजन कर दीप प्रज्जवलित किए। दिवाली की शुभकामनाएं दी गई। छोटो ने घर के बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

पटियाली में भी दिवाली त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों के द्वारा मकानों एवं प्रतिष्ठानों को साज सजावट की गई और अतिशबाजी छुड़ा कर खुशियां मनाई। देर शाम तक शुभकामनाएं देने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed