फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali celebration

घर-घर जले खुशियों के दीप

Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
diwali celebration
कासगंज के सोरों में दीपोत्सव पर्व पर सजा हरि की पैड़ी घाट - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संकट के बीच जनपद भर में शनिवार को दीपावली पर्व की धूम रही। घर घर खुशियों के दीप जलाए गए। समुचा शहर दुल्हन की तरह जगमगा उठा। लोगों नेे भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज का पूजन कर सुख समृद्धि एवं वैभव की कामना की। माता सरस्वती सहित अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने बाजार से पूजा सामग्री, फूल, माला आदि की खरीदी। इसके अलावा बाजार से पूजा के लिए मेवा, फल, मिष्ठान आदि भी खरीदा गया। जिससे दुकानों पर भीड़-भाड़ बनी रही। घरों व प्रतिष्ठानों को अच्छी तरह से सजाया गया। सांझ ढलते ही शहर से लेकर कस्बाई इलाके दुल्हन की तरह से जगमगाने लगे। नजारा इतना आकर्षक हो गया कि हर जगह रोशनी ही रोशनी नजर आई। झालरें हर घर मकान पर तरह तरह की रंगों में रोशनी फेंकती रही। दीप मालाएं मन को लुभाती रहीं।
विज्ञापन

पूजन के लिए करनी पड़ी पंडितों की प्रतीक्षा
कासगंज। पर्व पर आचार्य पंडितों की व्यस्तता बेहद अधिक रही। उनके पास एक के बाद एक लगातार पूजन कार्यक्रम लगे रहे। पूजन कार्यक्रम में इनके विलंब से आनेे के कारण लोगों में अपने यहां पूजन कराने के लिए आचार्य पंडितों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। देर रात्रि तक लक्ष्मी पूजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये में बिका लाल कमल
कासगंज। माता लक्ष्मी का आसन कमल पुष्प पर महंगाई की मार नजर आई। कमल पुष्प 100 रुपये तक में बिका। वहीं गैंदा का फूल 100 रुपये प्रतिकिलो एवं गुलाब 300 रुपये किलो तक विक्रेता नजर आया। पर्व के चलते बाजार में फूल मालाओं व फूलों की कीमतें बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed