फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2024: Explosions are being done with iron rods and pipes explosives are being sold openly

दिवाली 2024: सरिया और पाइप से हो रहे धमाके, खुले आम बिक रहा विस्फोटक

Wed, 30 Oct 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

आगरा में सरिया और पाइप से हो रहे इन धमाकों की आवाज प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Diwali 2024: Explosions are being done with iron rods and pipes explosives are being sold openly
सरिया और पाइप से हो रहे धमाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में किराना स्टोर और पंसारियों की दुकानों पर गंधक-पोटाश (विस्फोटक पदार्थ खुले आम बिक रहा है। लोगों ने इसे पटाखों का विकल्प बना लिया है। पाइप और सरिया से धमाका उपकरण तैयार कर दिया। इसमें गंधक-पोटाश को मिलाकर जो मिश्रण बनता है। उससे धमका होता है।
विज्ञापन



बाजारों में वेल्डि़ंग दुकानदार इस औजार को तैयार करने के बदले लोगों से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी बिल्कुल ध्यान दे रहे हैं। इस लापरवाही के चलते शहर में कभी और कहीं भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। इससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण भी बहुत तेजी से होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; वीडियो हुए वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन





 

सरिया और पाइप से ऐसे होता है धमाका
लोहे के पाइप के अंदर एक सरिया डाला जाता है जो नीचे-ऊपर होता है। इस औजार के निचले हिस्से में एक छेद होता है। जिससे गंधक पोटाश का मिश्रण पाइप के अंदर डाला जाता है। इसके बाद पाइप में सरिया से दबाव डालते हैं। जैसे ही गंधक पोटाश के मिश्रण पर दबाव पड़ता है तो तेज धमका होता है। आवाज के साथ ही औजार से धुआं निकालता है। धुआं से आंखों में जलन होने के साथ-साथ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

ये भी पढ़ें -   चांदी कारोबारी हत्याकांड: आगरा पहुंची पटना पुलिस, रंजिश में हुआ कत्ल या वजह कुछ और... परिवार से की पूछताछ


 

बगैर अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाई
डीसीपी सूरज राय ने बताया कि गंधक और पोटाश बिना अनुमति के नहीं बेचा जा सकता। इसके बावजूद कोई बेचता है तो कार्रवाई की जाएगी। पाइप और सरिया से बना औजार भी अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed