फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting in hospital: fierce fight between BJP worker and employee in agra

हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; VIDEO

Wed, 30 Oct 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

आगरा के रामवेद हॉस्पिटल में भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारियों की बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान हुए झगड़े में जिसके हाथ में जो सामान पड़ा, उठाकर दे मारा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा कर दिया। 
 

विज्ञापन
Fighting in hospital: fierce fight between BJP worker and employee in agra
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र स्थित रामवेद हाॅस्पिटल में मंगलवार शाम को शाैचालय की सफाई के मुद्दे पर विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आमने-सामने आ गए। गालीगलाैज के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से एक9दूसरे पर गमले और स्टूल उठाकर मारे गए। 7 लोग मारपीट में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने चाकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। निलंबन की मांग और हाॅस्पिटल कर्मचारियों पर मुकदमे की मांग की। 4 घंटे बाद एसीपी के आश्वासन पर माने। दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन






हॉस्पिटल में भर्ती थी पत्नी
पुरुषोत्तम नगर, दयालबाग निवासी विशाल शर्मा अग्निशमन यंत्रों की बिक्री का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर की रात 9 बजे गर्भवती पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर न्यू आगरा स्थित रामवेद हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। रात 1 बजे डाॅ. विनीता तनेजा ने ऑपरेशन किया। उनके बच्चे की माैत हो गई थी। तब से पत्नी का इलाज हाॅस्पिटल में ही चल रहा था। उन्होंने निजी कमरा लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हुआ विवाद
मंगलवार शाम 7 बजे शाैचालय गंदा होने पर साफ करने के लिए कर्मचारी को बुलाया। सुनवाई नहीं होने पर चिकित्सक को बताया। आरोप है कि उन्होंने भी बात को अनसुना कर दिया। विरोध पर कर्मचारियों ने विशाल और उनके भाई रिषी से मारपीट कर दी। डंडा मारने से सिर में चोट लगी। बीचबचाव कराने आए परिजन को पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वापस आ गई। इस पर विशाल शर्मा थाने पर आ गए। बाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि थाने पर दरोगा अमित ने अभद्रता की। सभी धरने पर बैठ गए। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। दरोगा को निलंबित करने की मांग करने लगे। रात 10:30 बजे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह भी आ गए। बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हाॅस्पिटल में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. सचिन गोयल ने बताया कि विशाल सहित अन्य सफाईकर्मियों से गालीगलाैज कर रहे थे। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। गमले तोड़ दिए। 4 कर्मचारियों को चोट लगी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। मारपीट होती नजर आ रही है। लोग एक9दूसरे पर डंडे, स्टूल और गमले मारते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed