फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2022 Genda phool Marigold rate rs 120 per kg in agra

Diwali 2022: दिवाली पर कैसे महकेगा घर? रातों-रात बढ़ गए फूलों के भाव, 120 रुपये किलो में बिक रहा गेंदा

Mon, 24 Oct 2022 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

दिवाली पर फूलों की मांग के साथ दाम बढ़ गए हैं। जो गेंदे का फूल रात में 35 से 80 रुपये किलो बिक रहा था, वो सुबह होते ही 120 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Genda phool Marigold rate rs 120 per kg in agra
गेंदा का फूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर गेंदा फूल की बिक्री रविवार की शाम से ही शुरू हो गई थी। फतेहाबाद रोड, माल रोड, शाहगंज, बोदला और सिकंदरा मंडी तक गेंदा फूल से घर व प्रतिष्ठान सजाने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में गेंदा का फूल 35 से 80 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा था, जो सुबह होते ही 120 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गया।

विज्ञापन

Diwali 2022 Genda phool Marigold rate rs 120 per kg in agra
गेंदे का फूल - फोटो : अमर उजाला

इसलिए महंगा हुआ गेंदा

किसान रामकिशन ने बताया कि इस बार बारिश से गेंदे की फसल को नुकसान पहुंचा। पैदावार कम हुई है। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के फूल की मांग काफी है। कमल के फूल की कली 20 रुपये तो फूल 50 रुपये प्रति नग तक बिका है। वहीं किसानों ने गेंदा का फूल शाम को 35 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचना शुरू किया। मांग बढ़ी तो इसका रेट भी बढ़ता चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2022 Genda phool Marigold rate rs 120 per kg in agra
गेंदे का फूल - फोटो : अमर उजाला

सुबह 120 रुपये का हुआ रेट

वहीं सोमवार सुबह गेंदे के फूल का रेट 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। जो लोग फूल खरीदने पहुंचे, वो इसका रेट सुनकर हैरान थे। पूजा के लिए फूल तो लाने थे, लेकिन बजट न बिगड़े इसलिए लोगों ने ज्यादा की जगह कम फूल ही खरीदे।
विज्ञापन

Diwali 2022 Genda phool Marigold rate rs 120 per kg in agra
गेंदे का फूल - फोटो : अमर उजाला

यहां होती है फूलों की खेती 

आगरा में बरौली अहीर, नौफरी, बरौली, बिचपुरी, जैतपुर, किरावली, अछनेरा, शमसाबाद में गेंदा के फूलों की खेती की जाती है। दिवाली पर इन फूलों की मंडी सड़क किनारे फतेहाबाद रोड से माल रोड तक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed