फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2021: devotees buying fireworks for laddu gopal in vrindavan

दिवाली 2021: इस बार आतिशबाजी चलाएंगे लड्डू गोपाल, चकरी-अनार से सजे ब्रज के बाजार

Sat, 30 Oct 2021 11:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 11:56 AM IST
सार

ब्रज में इस दिवाली लड्डू गोपाल भी आतिशबाजी चलाएंगे। बाजार में इस साल रॉकेट, चकरी, अनार और बम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। भक्त भी अपने गोपालजी के लिए आतिशबाजी की खरीदारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2021: devotees buying fireworks for laddu gopal in vrindavan
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं भगवान भाव के भूखे होते हैं, इसी भाव सेवा के अनुरूप भक्त भी अपने आराध्य की सेवा करते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। अब दिवाली है तो भक्त भी अपने आराध्य की जरूरत का पूरा ख्याल रखने का प्रयास कर रहे हैं। मथुरा और वृंदावन के बाजार भी दिवाली के लिए तैयार हो गया है। 

विज्ञापन


इस साल गोपालजी के लिए बाजार में आतिशबाजी का पूरा इंतजाम किया गया है। बाजार में आतिशबाजी के साजो सामान बिक्री के लिए पहुंच गए हैं। दुकानों पर सजी सामग्री भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पांच आइटम का पैक 
वृंदावन पोशाक, हिंडोले, झूले, पगड़ी सहित ठाकुरजी की सामग्री निर्माण का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। हर दिन नई-नई सामग्री बाजार में आती रहती है। इस बार ठाकुरजी के लिए बाजार में आतिशबाजी की सामग्री लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बाजार में पांच आइटम का पैक बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा ने पोशाक कारोबार को दी नई दिशा
ब्रज में पोशाक बनाने के कारोबार में बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं। मनीषा वार्ष्णेय भी उन्हीं में से एक हैं। जिन्होंने पोशाक निर्माण के कारोबार को नई पहचान दी है। 

लॉकडाउन के समय जब ये कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था उस समय मनीषा ने सोशल साइट को प्लेटफार्म बनाते हुए इस कारोबार को नई दिशा दी। आज मनीषा के बनाई गई पोशाक से लेकर नए-नए प्रयोग लोगों की पसंद बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed