{"_id":"5dafdab18ebc3e0173478a5e","slug":"diwali-2019-wholesale-fireworks-licences-cancelled-by-agra-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आतिशबाजी के लिए सख्त हुआ आगरा पुलिस-प्रशासन, उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर आतिशबाजी के लिए सख्त हुआ आगरा पुलिस-प्रशासन, उठाया यह कदम
Wed, 23 Oct 2019 10:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनी आबादी के बीच संचालित पटाखों के आठ गोदामों के लाइसेंस प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। इनके संबंध में पुलिस की रिपोर्ट में हादसे की स्थिति में संपत्ति क्षति और जनहानि की आशंका जताई गई थी।
दिवाली से पहले प्रशासन ने पटाखों के गोदामों का सर्वे कराया था। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि आठ गोदाम घनी आबादी के बीच संचालित हो रहे हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है। इन गोदामों से पटाखों की बिक्री भी की जा रही थी।
हादसे की स्थिति में जन-धन की बड़ी हानि होने की आशंका है। जिन गोदामों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनमें से चार थाना न्यू आगरा क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शेष चार में से तीन एत्माद्दौला और एक थाना छत्ता क्षेत्र में संचालित हो रहा है। घनी आबादी के बीच संचालित होने वाले पटाखों के दूसरे गोदाम भी निरस्त किए जाएंगे। जिले में पटाखा गोदाम के 16 लाइसेंस हैं। जबकि 121 पटाखा दुकानें संचालित हो रही हैं।

इनके लाइसेंस हुए निरस्त
आशीष अग्रवाल, बाईपास रोड, घनी आबादी, थाना न्यू आगरा
कुसुम दुबे, न्यू कौशलपुर, विद्या नगर, दयालबाग
राजेश गुप्ता, सिंगी गली, थाना छत्ता
राकेश, एफ-ब्लॉक, कमला नगर
गोविंदा प्रसाद अग्रवाल, बी-ब्लॉक, कमला नगर
राकेश कटारिया (मै. डीके ट्रेडर्स), हनुमान नगर, एत्माद्दौला
मैसर्स गिरीश जैन, श्रीनगर कालोनी, फिरोजाबाद रोड, एत्माद्दौला
विनय कुमार जैन (मै. माया ट्रेडर्स), जाटनी का बाग
नियम विरुद्ध चल रहे अन्य गोदामों पर भी कार्रवाई होगी
थाना प्रभारियों की रिपोर्ट और सीओ, एसपी सिटी की संस्तुति के बाद शहर में घनी आबादी के बीच संचालित पटाखा गोदाम के आठ लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। नियम विरुद्ध चल रहे दूसरे गोदामों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। - केपी सिंह, एडीएम सिटी