फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   divyang person was crushed by a truck in Agra

Agra: कृत्रिम पैर लगवाने आया था दिव्यांग, मौत ने मारा झपट्टा...दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Fri, 31 May 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 May 2024 09:40 AM IST
सार

आगरा में एक दिव्यांग के ट्रक ने कुचल दिया। वो कृत्रिम पैर लगवाने के लिए आगरा आया था। वहीं हादसे में उसका दूसरा साथी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
divyang person was crushed by a truck in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कृत्रिम पैर लगवाने के लिए अलीगढ़ से आ रहे बाइक सवार और पीछे बैठे दिव्यांग को टेढ़ी बगिया के पास चार पुलिया मोड़ पर ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दिव्यांग की मौत हो गई। चालक गंभीर घायल है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र में सिरावली निवासी दिव्यांग अमिताभ (30) दोस्त के साथ बाइक से आगरा आ रहा था। उसे कमला नगर में एक हॉस्पिटल में कृत्रिम पैर लगवाना था। चार साल पहले करंट लगने से उसका एक पैर काटना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे रामबाग से खंदौली की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने चार पुलिया मोड़ पर दोनों बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे युवक को सिर, हाथ व पैर चोट आई है। जबकि पीछे बैठे अमिताभ की मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक दिव्यांग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। परिजन ने बताया कि चार साल पहले अमिताभ की शादी होने वाली थी। शादी से पांच दिन पहले वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ रहता था। मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed