फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   divyang man shot dead a woman in kasganj

यूपी: भाजपा नेता के दिव्यांग रिश्तेदार ने गोली मारकर की महिला की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो

Fri, 17 Apr 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 12:34 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
divyang man shot dead a woman in kasganj
दिव्यांग ने महिला को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक दिव्यांग युवक ने गोलियां बरसाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी। 
विज्ञापन


शर्मनाक बात यह कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई। गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मकान पर कब्जा करना चाहता था युवक

सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी थीं। 

मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की छत पर खड़े कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। शर्मनाक बात यह कि किसी ने महिला का बचाने का प्रयास नहीं किया।  

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिव्यांग कहीं छिप गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed