फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner angry over waterlogging and negligence in industrial areas

Agra News: औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज

Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner angry over waterlogging and negligence in industrial areas
मंडलीय उधोग बंधु की बैठक करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप साथ में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमा
आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सोमवार को मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं और अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली का मुद्दा छाया रहा। मंडलायुक्त ने काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए जंगली बबूल काटे जाने हैं। वन विभाग के साथ सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दो महीने पहले दिए गए थे। यूपीसीडा ने अब तक आख्या नहीं भेजी। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पांच दिन में सर्वे रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दिया है। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पर एडीए और नगर निगम अधिकारियों को स्थलीय अध्ययन करने के निर्देश दिए। नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और यूपीसीडा के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। आगरा में 5, फिरोजाबाद में 3 और मथुरा में 8 मामले लंबित हैं, जिनके निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती और ट्रैफिक जाम की समस्या

सिकंदरा और बोदला-बिचपुरी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर विद्युत विभाग ने बताया कि भूमिगत लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंडलायुक्त ने घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन के आधार पर फीडर्स के विभाजन की सर्वे रिपोर्ट तलब की है। फतेहाबाद रोड पर जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस को अभियान और मेट्रो की चिह्नित 15 पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed