फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Division of work done in Consumer Commission

Agra News: उपभोक्ता आयोग में कार्य विभाजन हुआ

Wed, 09 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Division of work done in Consumer Commission
उपभोक्ता आयोग में कार्य विभाजन हुआ
विज्ञापन

मध्यस्थ कराएंगे विवादों में दोनों पक्षों में समझौता

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में कार्य विभाजन किया गया है। आयोग में लंबित मुकदमों में मध्यस्थ दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की संभावना तलाश करेंगे। समझौता होने पर आयोग में लंबित मुकदमों में निस्तारण कराएंगे।

लंबित मुकदमों में समझौता कराने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में मध्यस्थ देवेंद्र सिंह कटारिया ने विद्युत विभाग तथा संजीव कुमार प्रजापति ने बैंकों के लंबित मुकदमों में समझौता कराने की बात कही है। दोनों मध्यस्थ को लंबित मुकदमेां में समझौता की संभावना तलाश करने की अनुमति जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने दी है। आयोग के अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद दोनों मध्यस्थ ने बिजली विभाग और बैंकों के लंबित मुकदमों में पक्षकारों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क करके मुकदमों में समझौता की संभावना तलाश शुरू कर दी है। जिन लंबित मुकदमों में मध्यस्थ दोनों पक्षों में समझौता कराएंगे। उन मुकदमों का आपसी समझौते के आधार पर उपभोक्ता आयोग में निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन




आयोग में आठ मध्यस्थ हैं नामित

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग मेंं शासन की अनुमति के बाद राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के निर्देश पर आठ मध्यस्थ नामित किए गए हैं। इनमें देवेंद्र सिंह कटारिया, संजीव कुमार प्रजापति, दिनेश चंद्र सक्सेना, अजय कुमार सिंह, रवेंद्र बाबू दीक्षित, प्रवीण कुमार सक्सेना, सुभाष चंद्र सक्सेना, अनिल कुमार पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed