फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Magistrate strict on falling rank of the district in Farmer Registry Scheme

Agra News: फार्मर रजिस्ट्री योजना में जिले की रैंक गिरने पर जिलाधिकारी सख्त

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate strict on falling rank of the district in Farmer Registry Scheme
- 15 लेखपालों का वेतन रोक, 4 निलंबित किए,
विज्ञापन

- उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदारों से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। फार्मर रजिस्ट्री योजना में जिले की रैंक गिरने पर जिलाधिकरी प्रणय सिंह ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी सहित तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्य में लापरवाही पर कासगंज, पटियाली और सहावर के 4 लेखपाल निलंबित कर दिए हैं। वहीं 15 का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
फार्मर रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत मात्र 47.12 प्रतिशत कार्य की प्रगति होने के कारण जिला 72 वी रैंक पर है। जिलाधिकारी इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री योजना में व्यापक गति न होना व लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न करने के कारण जनपद की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रैंक गिरावट के कारण उप जिलाधिकारी कासगंज, सहावर एवं पटियाली, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, तीनों तहसीलों के तहसीलदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले 4 लेखपालों को निलंबित और 15 का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि स्वयं कार्य की निगरानी सुनिश्चित करें। प्रतिदिन शाम को फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रगति की समीक्षा करें तथा फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित गति प्राप्त होने तक कार्य में लगे समस्त कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत न किया जाए।
ये किए गए निलंबित
प्रवल प्रताप- तहसील कासगंज
अनुज कुमार- तहसील पटियाली
नरेश कुमार- तहसील सहावर
अनीता कुमार- तहसील सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed