फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Judge hoisted the flag and planted saplings

Agra News: जिला जज ने ध्वज फहराकर पौधे रोपित किए

Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
District Judge hoisted the flag and planted saplings
कासगंज। जिला न्यायालय में जिला जज रामेश्वर ने ध्वज फहराया। उन्होंने संविधान के संकल्प के बारे में चर्चा की। ध्वज फहराने के पश्चात जिला जज ने पौधेरोपित किए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान अपर जिला जज अनुतोष कुमार शर्मा, घनेंद्र कुमार, मोहम्मद आरिफ, एकता कुशवाह, सुधाकर राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिदा सुल्ताना, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपमा सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूणामणि, सत्येंद्र पाल सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं यूथ विंग जिलाध्यक्ष शिवशंकर दक्ष ने संयुक्त रूप से अशोक नगर तिराहे पर ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन किया व मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान ताराचंद्र, दामोदर, विशाल, महाराज सिंह, विनोद कुमार, खिचरीमल, विपिन, पूनम आदि मौजूद रहे। वहींए गांव पहाड़पुर माफी के बालाजी मनकामेश्वर धाम पर राष्ट्रीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल मतवाला ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान जोगेंद्र राजपूत, नरेश यादव, प्रमोद कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने ध्वज फहराया। उन्हें इस मौके पर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नदरई झाल के पुल पर भ्रमण कर मौजूद बालिकाओं गणतंत्र दिवस संविधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अदनान मियां के नेतृत्व में बारहद्वारी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र मूर्ति पर ध्वज फहराया। लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश सचिव एडवोकेट मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, झम्मन सिंह लोधी, अमित पाठक, राजकपूर बाल्मीकि, सत्यप्रकाश गुप्ता, अभयरतन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed