फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District judge collected a fine of three thousand rupees

जिला जज ने तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया

Sat, 14 May 2022 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
District judge collected a fine of three thousand rupees
मैनपुरी। दीवानी परिसर में शनिवार को जिला जज अनिल कुमार की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर 25899 मामले निपटाए गए। जिला जज अनिल कुमार ने फौजदारी के छह मामलों का निस्तारण करके 3000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में लगाई गई लोक अदालत का जिला जज अनिल कुमार, लोक अदालत के नोडल अधिकारी स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट प्रदीप कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने सूचीबद्ध मामले आपसी समझौते से निस्तारित किए। अपर जिला जज प्रथम वंश बहादुर यादव, स्पेशल जज प्रदीप कुमार, स्पेशल जज डकैती नासिर अहमद, एफटीसी जज निधि, एफटीसी जज तुरन्नुम खान ने मामले निपटाए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार, सीजेएम अमित सिंह, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, सिविल जज अमित मिश्रा ने समझौते से मामले निस्तारित किए। अधिशासी अभियंता विद्युत ने 1934 मामले समझौते से निपटाए।
विज्ञापन

2.94 करोड़ का मुआवजा दिलाया
मोटर वाहन दुर्घटना बीमा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी पीएन राय ने ब्लाक परिसर स्थित न्यायाधिकरण में मोटर दुर्घटना केे मामले समझौते से निपटाए। मोटर दुर्घटना के 75 मामलों में वाहन की बीमा कंपनियों तथा पीड़ितों के बीच समझौता कराकर 2.94 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया। बीमा कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोक अदालत में बैंकों ने 716 मामलों में 1.59 करोड़ रुपये में समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed