फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Industries Center has sent proposal to include Pethe in One District One Product Scheme

Agra: ओडीओपी में शामिल होगा आगरा का पेठा, भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 25 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह लेदर और मार्बल पच्चीकारी को ओडीओपी योजना से प्रोत्साहन मिला है, वैसे ही पेठा उद्योग को इससे नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
District Industries Center has sent proposal to include Pethe in One District One Product Scheme
पेठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जूता और मार्बल पच्चीकारी के बाद आगरा का पेठा जल्द ही एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यालय को पेठे को भी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। इस योजना में शामिल होने वाला यह पहला खाद्य उत्पाद बन जाएगा।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा मंडल अनुज कुमार ने बताया कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसमें खाद्य उत्पाद भी शामिल किए जा रहे हैं। जिलों के खास खाद्य उत्पादों को अलग पहचान दिलाने के लिए प्रयास हो रहा है। इसके तहत पेठा शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। पूरे देश में आगरा से ही पेठा कोने कोने में भेजा जाता है। ओडीओपी योजना में शामिल होने से न केवल उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि पेठे को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिल पाएगी।

विज्ञापन

सीकरी की नान खटाई को जीआई टैग के लिए आवेदन

संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि जूता, मार्बल उत्पादों के साथ-साथ ही पेठे के ओडीओपी में शामिल होने पर इस योजना का फायदा पेठा उद्यमियों को मिलने लगेगा। दुनिया भर में वह अपनी पहचान बना सकेंगे। विभाग द्वारा आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, फतेहपुर सीकरी की नान खटाई, अलीगढ़ की चमचम मिठाई, कानपुर का सत्तू समेत इन खाद्य उत्पादों को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) दिलाने के लिए आवेदन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: केबीसी में आगरा की साक्षी खंडेलवाल ने 6.40 लाख रुपए जीते, आईएएस बनने का है सपना

मिलेगी नई पहचान 

 पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह लेदर और मार्बल पच्चीकारी को ओडीओपी योजना से प्रोत्साहन मिला है, वैसे ही पेठा उद्योग को इससे नई पहचान मिलेगी। यह आगरा के पेठा उद्योग को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही हमें सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed