{"_id":"637f8f384b86de53dc7fc9f7","slug":"agra-sakshi-khandelwal-won-rs-6-40-lakh-in-kbc-dreams-of-becoming-an-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: केबीसी में आगरा की साक्षी खंडेलवाल ने 6.40 लाख रुपए जीते, आईएएस बनने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: केबीसी में आगरा की साक्षी खंडेलवाल ने 6.40 लाख रुपए जीते, आईएएस बनने का है सपना
Thu, 24 Nov 2022 09:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:05 PM IST
सार
आगरा की साक्षी खंडेलवाल मंगलवार को टीवी शो केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आईं। साक्षी खंडेलवाल ने 6.40 लाख रुपए जीते।
विज्ञापन
साक्षी खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की बेटी साक्षी खंडेलवाल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो की हॉट सीट पर मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठी नजर आईं। कौन बनेगा करोड़पति में एक के बाद एक सवालों के उन्होंने जवाब दिए। इस शो में उन्होंने 6.40 लाख रुपए जीते। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है। लोगों के तानों से हौसला नहीं टूटता और अब जीत की रकम से आईएएस बनने का अपना सपना पूरा करूंगी।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच साल से कर रहीं थी प्रयास
वह पिछले पांच साल से कौन बनेगा करोड़पति में जाने का प्रयास कर रही थीं। इस बार मौका मिला साक्षी ने हॉट सीट पर बैठकर 6.40 लाख रुपए जीते। 12वें प्रश्न में पेंटर ललिता लाजमी किस डॉक्टर की बहन का जवाब मालूम ना होने की वजह से उनका सफर रुक गया, लेकिन अमिताभ बच्चन ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए कहा , यह सफर अभी रूका नहीं है। जीवन में बहुत कुछ करना है याद आगे बढ़ना है तो निरंतर प्रयास करना है। इस गुरु मंत्र के साथ आगरा लौटीं साक्षी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने आईएएस बनने का सपना पूरा करेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान
विज्ञापन