फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   district hospital

संक्रामक बीमारियां बढ़ीं डॉक्टर के बिन कैसे मिले उचित उपचार

Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
district hospital
मैनपुरी। जिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अलेके जिला अस्पताल में स्वीकृत पदो के सापेक्ष आधे चिकित्सक भी नहीं हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों के उपचार में समस्या हो रही है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में ही संक्रामक बीमारियों से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद भी हर रोज तीन सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में दवाइयों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में 26 डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष महज 12 की ही तैनाती है। इस काण कई मरीजों को निजी अस्पतालों या क्लीनिकों में मंहगा इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुखार और अस्थमा से दो मरीजों की मौत
मैनपुरी। शहर के राधारमन रोड निवासी 60 वर्षीय नाथूराम को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ार निवासी सूरजपाल सिंह की 60 वर्षीय पत्नी गंगादेवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन हुआ है। जलभराव और मच्छरों की संख्या बढ़ने के कारण बुखार, डायरिया आदि के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को बचाव की जरूरत है।
डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल।
बचाव के लिए यह करें उपाय-
- खुले में न लेटे, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें
- घरों के आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने दें
- रखा हुआ खाना और काटकर अधिक समय तक रखे गए फल खाने से बचें
- विशेष डॉक्टर से ही उपचार लें
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पिछले सात साल से चली आ रही है। इसके लिए कई पत्र लिखे गए, लेकिन आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी। जितने डॉक्टर उपलब्ध हैं उनसे ही काम चलाया जा रहा है।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती
पदनाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त
सीएमएस 01 01 00
फिजीशियन 02 01 01
सर्जन 02 01 01
ईएनटी सर्जन 03 00 03
नेत्र रोग विशेष 02 00 02
बालरोग विशेषज्ञ 02 01 01
रेडियोलॉजिस्ट 02 00 02
ईएमओ 03 02 01
कॉर्डियोलॉजिस्ट 01 00 01
अर्थोलॉजिस्ट 02 01 01
चेस्ट फिजीशियन 01 01 00
दंतरोग विशेषज्ञ 02 01 01
वरिष्ठ परामर्शदाता 02 02 00
त्वचारोग विशेषज्ञ 01 01 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed