फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Badar sent out of the district limits with drums

Agra News: जिला बदर को ढोल नगाड़े के साथ जनपद की सीमा से बाहर भेजा

Sat, 02 Nov 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
District Badar sent out of the district limits with drums
जिला बदर को ढोल नगाड़े के साथ जनपद की सीमा से बाहर भेजा
विज्ञापन

- कार्रवाई के दौरान सीओ व बरनाहल पुलिस रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश के बाद शनिवार को एक जिला बदर अपराधी को जनपद की सीमा से बाहर भेजा। कार्रवाई के दौरान सीओ करहल संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ढोल नगाड़े के साथ कार्रवाई की प्रक्रिया अंजाम दी गई।

सीओ करहल ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी सतीश सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट, जानलेवा हमला, वर्ष 2020 में गाली गलौज धमकाने आदि के मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार की ओर से उत्तर प्रदेश गुंंडा निवारण अधिनियम के तहत सतीश के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए थे। उक्त आदेश के क्रम में शनिवार को तड़ीपार किए गए सतीश को ढोल नगाड़े के साथ गांव के बाहर ले जाकर जनपद से बाहर जाने वाली बस में बैठाया गया। उसे चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित 6 माह की अवधि के दौरान वह जिले की सीमा में नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed