{"_id":"6a69143b1ab6fe52f008bf9c","slug":"district-archery-gdm-inter-college-emerged-as-the-overall-winner-by-sweeping-all-the-gold-medals-agra-news-c-25-1-agr1008-1120376-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला तीरंदाजी : सभी स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल विजेता रहा जीडीएम इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला तीरंदाजी : सभी स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल विजेता रहा जीडीएम इंटर कॉलेज
Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बटेश्वर के बिजकोली स्थित जी डी एम इंटर कालेज मे तीरंदाजी प्रतियोगिता मे निशाना साधती बालिकाएं
बाह। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार को बिजकौली के जीडीएम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग के सभी स्वर्ण पदक जीतकर जीडीएम इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता रहा। जबकि बालक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल बटेश्वर एवं बालिका वर्ग में काशीदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाह की टीम उप विजेता रही। वहीं, मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मथुरा में आयोजित होगी। अभी प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित नहीं है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव ने दीप प्रज्वलन एवं निशाना साध कर किया। सब जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, अंकुश द्वितीय, सौरभ तृतीय रहे। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, काजल द्वितीय, मुस्कान तृतीय रही। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में नैतिक प्रथम, हिमांशु द्वितीय, आकाश तृतीय रहे। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में भावना प्रथम, खुशी द्वितीय, दीक्षा तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में कपिल प्रथम, मोहित द्वितीय, मानवेंद्र तृतीय रहे। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में रचना प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय, पूजा तृतीय रही। प्रतियोगिता में निर्णायक राजीव यादव, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, नवीन मिश्रा, राजीव गोला, सुबोध श्रीवास्तव, संतराम, सूरजभान, हृदेश कुमार, राजेश, ओमवीर, भावेश, कुलदीप, राघवेंद्र, नीतू शर्मा, साक्षी, संतोष भदौरिया आदि रहे। संवाद