फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District administration strict regarding manufacturing and sale of indigenous fireworks

Agra News: देशी आतिशबाजी के निर्माण और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन सख्त

Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
District administration strict regarding manufacturing and sale of indigenous fireworks
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक दिन पूर्व देशी आतिशबाजी निर्माण के समय हुई विस्फोट की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीएम मेधा रूपम एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पटाखे के थोक लाइसेंस विक्रेताओं के यहां भी जांच पड़ताल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम ने कहा कि बिना लाइसेंस के कहीं भी आतिशबाजी की बिक्री न की जाए। जो स्थान आतिशबाजी की बिक्री के लिए निर्धारित हैं उन स्थानों पर ही आतिशबाजी की बिक्री की जाए और आतिशबाजी की दुकानें अस्थायी टिनशेड बनाकर लगाई जाएं। उन्होंने सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी एसडीएम चिह्नित स्थलों की समीक्षा कर लें। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस जारी किए जाएं।
विज्ञापन

हर आतिशबाजी की दुकान पर अग्निशमन उपकरणों, बालू, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो। आतिशबाजी बाजार में लगने वाली दुकानों के बीच में पर्याप्त अंतर होना चाहिए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि कहीं भी अवैध भंडारण पाया गया और अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री की गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। एसपी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह आतिशबाजी की फुटकर दुकानों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं और सुरक्षा इंतजामों को परखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed