{"_id":"5b96a929867a557fff72fb69","slug":"district-administration-did-not-allow-the-meeting-of-devkinandan-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस सभा से देवकी नंदन ठाकुर करने जा रहे थे बड़ा एलान, उसे प्रशासन से नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस सभा से देवकी नंदन ठाकुर करने जा रहे थे बड़ा एलान, उसे प्रशासन से नहीं मिली अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली में एससीएसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ होने वाली कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की जनसभा को प्रशासन ने क्षेत्र में बवाल की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी है। इससे मंगलवार को होने वाली महासभा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
खंदौली के सेमरा गांव में रविवार को महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद अब मंगलवार को कस्बे में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की सभा होनी थी। इसके लिए आयोजकों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और सोशल मीडिया द्वारा प्रचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सोमवार को अखबारों में सभा की जानकारी प्रकाशित होने के बाद प्रशासन मे हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह से ही अधिकारियों ने सभा आयोजकों के घरो पर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया। आयोजकों को बिना अनुमति सभा नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सुबह से ही एसपीआरए अखिलेश नारायन और सीओ एत्मादपुर ने पीएसी के साथ खंदौली में डेरा डाल दिया। सभा स्थल पर हो रही तैयारियों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इसके बाद आयोजकों ने अनुमति न मिलने के कारण सभा को स्थगित कर दिया है।