फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Distance from temptation, will get rid of exploitation

Agra News: प्रलोभन से बनाएं दूरी, शोषण से मिलेगी मुक्ति

Wed, 25 Oct 2023 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Oct 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Distance from temptation, will get rid of exploitation
प्रलोभन से बनाएं दूरी, शोषण से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में मिशन शक्ति के तहत बालिका सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को शोषण से बचाव और पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्राएं किसी प्रकार से किसी के प्रलोभन में नहीं आए। प्रलोभन करने पर ही वे शोषण का शिकार होती हैं। प्रलोभन से दूरी बनाकर शोषण से मुक्ति पाएं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के साथ होने वाला यौन शोषण और छेड़छाड़ से बचाव व पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। एनएसएस प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया कि आज के समय नाबालिग बालक-बालिकाओं के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं इसलिए उन्हें अपने बचाव से संबंधित कानूनों की जानकारी होना भी आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि इस एक्ट के तहत नाबालिग बालक-बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


मानपुरहरी में प्रधानाचार्य ने किया जागरूक
बेवर। मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज 4 के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मानपुरहरी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा ने छात्राओं को पाॅक्सो एक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता मीनू गुप्ता ने एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी करवाते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed