फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute with people of bride During Nikah in Mathura

शादी में बवाल: निकाह के दौरान लड़की पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट और पथराव

Sat, 20 May 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 May 2023 09:56 AM IST
सार

मथुरा के राया थाना इलाके में शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
dispute with people of bride During Nikah in Mathura
निकाह के दौरान विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया में शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों में कोल्डड्रिंक के रुपयों को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी गयीं। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लठियाया तब मामला शांत हुआ। एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई में शाहिद पुत्र शरीफ की दो भतीजियों की शादी में मामा पक्ष से कोल्डड्रिंक के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा। उपद्रव होते देख लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर एसपी (देहात) त्रिगुन विसेन, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, थाना महावन व थाना बलदेव और चौकी बिचपुरी का फोर्स पहुंच गया। पुलिस के लठियाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मौके से कलुआ, शाहिद, बिलाल, शेर मोहम्मद, सोहेल, जाहिद, पप्पू, सम्मो, चंदा, वकील, हरिओम शर्मा, अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शाहिद, राजिश और तालीफ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। पथराव में यूनिस, परवेज, नदीम, हदीम सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें क्या हैं नए नियम
 

मारपीट में दो महिला घायल

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनवारा में विवाहिताओं को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल भेजा है। अंजू पत्नी अनिल व रीना पत्नी धर्मेंद्र निवासी भदनवारा ने आरोप लगाया है कि उनके पति आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। दहेज की मांग करते हैं, जबकि उनके पिता की मौत हो चुकी है। हमारा कोई भाई भी नहीं है। बूढ़ी मां कहां से दहेज देगी। शुक्रवार की रात पति शराब पीकर आए और गाली देने लगे। विरोध किया तो डंडे से पीट दिया, जिससे शरीर में चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव का कहना है कि घायल महिलाओं को अस्पताल गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed