फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Restrictions on Radha Damodar temple in Mathura wearing indecent clothes

UP: मथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें क्या हैं नए नियम

Sun, 21 May 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 09:29 AM IST
सार

वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल इस मंदिर के सेवायत ने महिला-पुरुषों से छोटे वस्त्र न पहनकर आने की अपील की है। यदि कोई ऐसे कपड़े पहनकर आता है, तो दर्शन नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
Restrictions on Radha Damodar temple in Mathura wearing indecent clothes
श्रीराधा दामोदर और राधा रमण मंदिर, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित (छोटे कपड़े) वस्त्र पहनकर दर्शन करने आने वालों पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के गेट पर पुरुष और महिलाओं से ऐसे वस्त्र न पहनकर आने की अपील का बोर्ड लगा दिया है। सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने अन्य मंदिर संचालकों से भी ऐसे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन

सनातनी  संस्कृति में ऐसे वस्त्र पहनकर आना निषेध

उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति और शास्त्रों में मंदिरों में ऐसे वस्त्र पहनकर आना निषेध बताया है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का आह्वान हो रहा है। उधर, बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आना चाहिए। मंदिर की परंपरा का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिए बनाई थी विशेष फौज, इस किताब में दर्ज जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अशोभनीय वस्त्र नहीं पहनें

पंचायती मंदिर ठा. राधारमण लाल के पदाधिकारी अनुभूति गोस्वामी ने कहा कि लोगों को धार्मिक स्थल पर अशोभनीय वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। बाकी वह स्वतंत्र हैं कि कब क्या पहनें। यह सनातन संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें -  श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: मुस्लिम पक्ष के लिमिटेशन एक्ट की निकाली काट, हिंदू पक्ष सामने लाएगा ये तथ्य
 

गोस्वामी ने की ये अपील

ठा. राधावल्लभ मंदिर के सेवायत मुकेश बल्लभ गोस्वामी ने अपील का समर्थन करते हुए कहा कि सभी मंदिरों में ऐसा होना चाहिए। मंदिर की अपनी वेशभूषा होती है, देखते जा रहे हैं कि यहां फूहड़पन फैलाया जाता है जिस पर रोक लगनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ें -  Mathura News: अमेरिकी महिला ने कृष्ण भूमि पर ली अंतिम सांस, तीन महीने से वंशीधर की भक्ति में रमी थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed