फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute with in-laws Woman jumped from flyover died during treatment

ससुराल वालों से विवाद: फ्लाईओवर से चार बच्चों की मां ने लगाई छलांग, वीडियो आया सामने; उपचार के दौरान मौत

Thu, 21 Dec 2023 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

ससुराल वालों से विवाद होने के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। महिला मंडी चौराहे के फ्लाईओवर पर पहुंची और यहां से छलांग लगा दी। महिला को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Dispute with in-laws Woman jumped from flyover died during treatment
चार बच्चों की मां ने लगाई फ्लाईओवर से छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहे पर बुधवार शाम फ्लाईओवर से छलांग लगाने वाली महिला की एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ससुराल से नाराज होकर मायके जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन


लक्ष्मी (32) पत्नी भगवान दास निवासी नौगांव, छाता के तौर पर महिला की शिनाख्त हुई है। पति भगवान दास बेलदारी करता है। बुधवार को महिला का किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद होने पर वह मायके (उस्पार, हाईवे) जाने की बात कर ससुराल से निकली थी। यहां उसने शाम सात बजे करीब अचानक मंडी चौराहा फ्लाईओवर के ऊपर से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। अचेत अवस्था में उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया था। सीसीटीवी खंगाले गए तो सामने आया कि महिला ने खुद ही छलांग लगाई थी। उसके आसपास उस वक्त कोई नहीं था।


ये भी पढ़ें -   Firozabad: ट्रक की टक्कर से हाइवे पर गिरी महिला, ऊपर से निकला पहिया, ऐसी मौत देख कांप गए लोग; लगाया जाम


चार बच्चों की थी मां, अकेली घर से निकली
पुलिस को मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह चार बच्चों की मां थी। बुधवार को परिवार से नाराज होने के बाद वह अकेली घर से निकली थी। वहां से मायके भी नहीं पहुंची। रास्ते में ही उसने आत्महत्या कर ली। महिला अकेली घर से निकली थी। इससे साफ है कि वह आत्महत्या करने के इरादे से ही घर से निकली थी।


नहीं मिली तहरीर 
इंस्पेक्टर हाइवे थाना  उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया  कि महिला की मौत के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed