फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck crushes bike-riding couple and son mother dies on spot Angry people blocked the highway

Firozabad: ट्रक की टक्कर से हाइवे पर गिरी महिला, ऊपर से निकला पहिया, ऐसी मौत देख कांप गए लोग; लगाया जाम

Thu, 21 Dec 2023 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 06:49 PM IST
सार

हाइवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला जैसे ही हाइवे पर गिरी तो उसके ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता और बेटा घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Truck crushes bike-riding couple and son mother dies on spot Angry people blocked the highway
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति के साथ ट्रॉमा सेंटर में बेटे को चिकित्सक को दिखाकर बाइक से वापस लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। मौके पर छह थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया, जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया।
विज्ञापन

यहां की है घटना 
थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरिदासपुर जमालीपुर निवासी राजेश के बेटे विवेक का चार दिन पूर्व फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेटर में कान का ऑपरेशन हुआ था। बृहस्पतिवार को राजेश अपनी पत्नी अवनीश देवी (40) के साथ बेटे को लेकर ट्रॉमा सेंटर गया हुआ था। जहां चिकित्सक को बेटे को दिखाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब जब बाइक सवार दंपती और बेटा गांव आरौंज कोठी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर हाइवे पर गिर पड़ी। ट्रक महिला को रौंदता हुआ सिरसागंज की ओर चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही मौत
इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार पिता-पुत्र भी घायल हो गए। महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजनों और राहगीरों ने शिकोहाबाद-सिरसागंज हाइवे को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही हाइवे पर लगे हुए जाम को खुलवाया। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवाया है। 
 
विज्ञापन

हाइवे पर लगी वाहनों की कतार
घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। जिसके चलते शिकोहाबाद-सिरसागंज हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।

पति और पुत्र का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
महिला की मौत के बाद उसके शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने हाइवे को जाम कर दिया था। पीड़ित पति और बेटा महिला की मौत के बाद बार-बार रो-रोकर बेसुध हो रहे थे। जिनको सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी ने गले लगाकर ढाढ़स बंधाया।

घटनास्थल पर पहुंचा छह थानों का फोर्स
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर शिकोहाबाद, रसूलपुर, खैरगढ़, सिरसागंज, मटसेना, मक्खनपुर की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए, जिन्होंने गुस्साए परिजनों एवं राहगीरों को शांत कराया।

शव को उठाने पर भड़के परिजन
पुलिस ने जैसे ही महिला के शव को हाइवे से उठवाने का प्रयास किया। परिजन भड़क गए। वह ट्रक के पकड़े जाने तक शव को नहीं उठने दे रहे थे। बमुश्किल सीओ प्रवीण तिवारी ने परिजनों को समझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed