{"_id":"5e3fce998ebc3ee5b5719973","slug":"dispute-with-doctor-and-patient-family-in-sri-krishna-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, मोबाइल से ऑडियो बनाने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, मोबाइल से ऑडियो बनाने पर हुआ विवाद
Sun, 09 Feb 2020 02:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर को तीमारदार और डॉक्टर भिड़ गए। विवाद मोबाइल से बातचीत का ऑडियो बनाने पर हुआ। इसके बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राजेश गोस्वामी ने बताया कि बहन प्रीति पत्नी अभिनव गोस्वामी निवासी मेरठ गर्भवती थी। पांच फरवरी को उसे श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में दिखाया। डॉ. गीता यादव ने रिपोर्ट देखने के बाद सामान्य प्रसव की बात कही।
इस पर आठ फरवरी को प्रीति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। राजेश का आरोप है कि डॉ. गीता यादव और डॉ. अरविंद यादव सीजेरियन डिलीवरी का दबाव बनाने लगे। इसके लिए मना करने पर जीजा अभिनव को लात-घूसाें से पीटा। इस दौरान राजेश की अंगूठी और घड़ी भी गिर गई, उन्होंने तहरीर दी।

उधर, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल के डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि गर्भवती की हालत गंभीर थी। इस पर बातचीत कर रहे थे। महिला के पति के साथ आए युवक ने मोबाइल से ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है, पुलिस को तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल भी कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरे हॉस्पिटल में महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर डाली ऑडियो
हॉस्पिटल में बातचीत का जो ऑडियो रिकॉर्ड किया गया था, उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी हो गई।