फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over the responsibilities of JE-AE recruited on outsourcing

Agra News: आउटसोर्स पर भर्ती हुए जेई-एई के दायित्वों पर विवाद

Fri, 16 Jan 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the responsibilities of JE-AE recruited on outsourcing
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों के बेहतर पर्यवेक्षण के लिए शासन के निर्देश पर नगर निगम ने आउटसोर्स पर तीन जेई-एई की भर्ती की। निगम ने जब उन्हें जोन में अभियंता के रूप में दायित्व सौंपे तो नियमित अभियंताओं ने आपत्ति शुरू कर दी। विवाद के बाद निगम ने शासन से इन अभियंताओं को बिलिंग और कार्य की माप संबंधी शक्ति प्रदान करने को लेकर मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, योजना के तहत चल रहे प्रोजेक्टों की पर्यवेक्षण के लिए शासन ने आउटसोर्स पर सेवानिवृत्त इंजीनियरों की नियुक्ति की मंजूरी दी थी। विभाग ने एक समाचार पत्र में आवेदन निकाला, जिसके बाद उसके पास सिर्फ तीन ही आवेदन पहुंचे। इन तीनों ही लोगों का चयन हो गया। 2 जनवरी को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सहायक अभियंता सिविल राजपाल सिंह यादव को छत्ता जोन व जेई सिविल प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को लोहामंडी जोन के सभी निर्माण कार्य और सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल रमेश चंद्र को विद्युत विभाग के सभी कार्य का जिम्मा सौंपा तो नियमित अभियंताओं ने आपत्ति कर दी। इस पर नगर निगम प्रशासन ने मार्गदर्शन मांगने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। कार्यवाहक मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर हुई नियुक्ति के बाद दायित्वों को लेकर कुछ अस्पष्टता थी। इसी वजह से शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। शासन से जो भी निर्देश आएंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed