फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over temple and garden Mahair and Yadavs clashed fierce fighting took place outside police station

Agra: मंदिर और बगीची का ऐसा विवाद...माहाैर और यादवों में भिड़ंत, थाने के बाहर जमकर हुई मारपीट

Sat, 23 Aug 2025 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

गोकुलेश्वर महादेव मंदिर और बगीची के विवाद को लेकर यादव और माहौर समाज के लोग आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Dispute over temple and garden Mahair and Yadavs clashed fierce fighting took place outside police station
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गोकुलपुरा स्थित गोकुलेश्वर महादेव मंदिर और बगीची में शुक्रवार को एक परिवार के आयोजन में माहाैर और यादव समाज के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद थाने पहुंचा। यहां थाने के बाहर मारपीट होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 8 पुरुष और 4 महिलाओं का शांति भंग में चालान किया। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि गोकुलपुरा पुलिस चाैकी के पास कई वर्ष पुराना गोकुलेश्वर महादेव मंदिर है। इसके साथ ही बगीची बनी हुई है। इस पर कोली-माहाैर और यादव समाज के लोग अपना दावा जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को यादव समाज के एक परिवार में गमी हो गई थी। इस पर महिलाएं बगीची में नहाने गई थीं। इसका माहाैर समाज ने विरोध शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर हंगामा बढ़ गया। सूचना पर थाना लोहामंडी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। शुक्रवार को एक बार फिर विवाद होने पर दोनों पक्ष के लोग महिलाओं के साथ थाना लोहामंडी पहुंचे। थाना परिसर में समाज के प्रबुद्ध लोग आपस में वार्ता कर रहे थे। वहीं थाने के बाहर खड़े लोग आपस में मारपीट करने लगे। लोगों को झगड़ता देखकर रास्ते में वाहन रुक गए। यह देखकर थाने से पुलिसकर्मी दाैड़ पड़े। उन्होंने 12 लोगों को पकड़ा। सभी पर कार्रवाई की गई।

 
विज्ञापन

पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
कोली गर्जना महासंघ के संस्थापक सदस्य कैलाश माहाैर ने बताया कि मंदिर कोली समाज का है। समाज के लोग देखरेख और सेवा करते हैं। इस मंदिर के अध्यक्ष मनोज माहाैर हैं। इस पर यादव समाज के लोग अपना दावा जता रहे हैं। इसकी शिकायत करने थाने पर गए थे। मगर सुनवाई नहीं हुई। समाज की महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पुलिस आयुक्त से मिलेंगे। विरोध करने वालों में अभिषेक कोटिया, विकास माहाैर, भानु प्रताप माहाैर, रोहित माहाैर, अंकित माहाैर आदि शामिल रहे।

 

वहीं जतिन यादव ने बताया कि बगीची सर्व समाज की है। इसके बावजूद समाज के एक परिवार के लोगों को मृत्यु उपरांत के कार्य करने से रोका गया। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। उनके परिवार के लोगों को ही जेल भेज दिया गया। मारपीट में समाज के लोगों की कोई संलिप्तता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed