फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute over placing cart in front of a shop on Diwali stone pelting in agra up news

आगरा: दिवाली पर दुकान के आगे ठेल लगाने पर हुआ विवाद, फिर पथराव से मच गई भगदड़

Tue, 14 Nov 2023 06:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 06:01 AM IST
सार

दिवाली के दिन दुकान के आगे सब्जी की ठेल लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। 
 

विज्ञापन
dispute over placing cart in front of a shop on Diwali stone pelting in agra up news
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर दुकान के आगे सब्जी और खिलौनों की ठेल लगाने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा। बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। मामले में दोनों पक्ष की ओर से 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं। हालांकि एक भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

विज्ञापन


ये है मामला 
एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि प्रवीन राठौर और पूनम पक्ष में ठेल लगाने को लेकर विवाद हुआ। प्रवीन की घर के बाहर मोबाइल की दुकान है। पूनम पक्ष के लोग सब्जी और खिलौनों की ठेल लगाए थे। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  यूपी: सोशल मीडिया पर विज्ञापन और नवजातों का सौदा...ऐसा गिरोह जो बेच रहा था बच्चे; बेटा-बेटी की अलग-अलग कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दी गई तहरीर 
मामले में पूनम की तहरीर पर चंद्रभान उर्फ चंदन, सुशील, अवधेश, पप्पू, उदयभान, रंजीत, सुरजीत, डिंपल, अजीत, अमित, आकाश और शुभम को नामजद करते हुए बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, पथराव, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया। वहीं प्रवीन ने होशियार, राजा, बंटी, देवू और टिल्लन को नामजद करते हुए बलवा, मारपीट, पथराव की धारा में केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें -  फिराजोबाद: चोरी करने का था इरादा, घर में घुसते ही मच गया शोर; फिर परिवार ने किया ऐसा हाल....पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed