फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over ownership of two dogs settled in Etah police station

UP: एटा के थाने में सुलझा दो कुत्तों का मालिकाना विवाद... डीएनए जांच तक की उठी थी मांग; जानें पूरा मामला

Sun, 22 Dec 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Dispute over ownership of two dogs settled in Etah police station
कोतवाली में चला दो कुत्तों का मालिकाना विवाद - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र में दो कुत्तों के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो गया। मामला आपस में नहीं सुलझा तो दोनों मामलों के चारों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। यहां अपने-अपने दावे के पक्ष डीएनए परीक्षण कराए जाने की मांग तक कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने असली मालिक की पहचान कराते हुए कुत्ते उन्हें सौंप दिए। कोतवाली नगर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घर के लॉन में हमारा कुत्ता बंधा हुआ था। शनिवार की शाम के समय कुछ लोग आए और कुत्ते को अपना बताते हुए खोलने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन


जब हमने विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए पीटने पर उतारू हो गए। धक्का मारकर जबरन कुत्ते को ले जाने लगे। इस पर मैंने 112 पर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को कोतवाली नगर में बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मैं कुत्ते को लेकर घर आ गया। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि घर में घुसकर जबरदस्ती कुत्ते को ले जाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, दूसरी घटना में शहर के वेगनगर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मिरहची थाना क्षेत्र के अल्लैपुर निवासी सुमित से एक कुत्ते का बच्चा 13000 रुपये में खरीदा था। शाम को ही निधौली रोड निवासी आशीष शाक्य मेरे घर आए और पिल्ला को अपना बताने लगे।

शनिवार को पुलिस को सूचना दी तो हम दोनों पक्ष कोतवाली नगर में पहुंच गए। यहां से मेजर आशीष शाक्य पिल्ले को अपना बताते हुए साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि पिल्ला आशीष शाक्य का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed