फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over land, farmer injured by bullet

Agra News: जमीन को लेकर विवाद, गोली लगने से किसान घायल

Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dispute over land, farmer injured by bullet
जमीन को लेकर विवाद, गोली लगने से किसान घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गनू (मटैना) में सोमवार की रात जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक किसान गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गनू निवासी कुंवर बहादुर (50 ) सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गए। परिजन ने बताया की सोमवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान रास्ते का कुछ हिस्सा कट जाने को लेकर विपक्षी से विवाद हुआ था। गांव के ही कुछ लोगों ने मामला पंचायत कराकर रफादफा कर दिया था। सोमवार शाम शराब के नशे में फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली लगने से कुंवर बहादुर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed