फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Etah Road Cutting Gun Firing

एटाः सड़क के लिए 'जंग, कई राउंड चली गोलियों से दहशत में लोग, तीन घायल

Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
सार

डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर किया शांत, मौके पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
Dispute In Etah Road Cutting Gun Firing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को सड़क काटने को लेकर विवाद हो गया। थाना नयागांव क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों ओर से गोलियां चलतीं रहीं। बाद में कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर फायरिंग करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


आगराः ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का लाखों रुपयों से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद घटना स्थल पर डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए। उन्होंने मौके से भीड़ को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। वारदात में तीन लोग घायल हो हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है।

 

अलीगंज से जिला फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव नाली को जाने वाली कच्ची सड़क को गांव खरसुलिया थाना नयागांव के लोगों द्वारा चार जून को जेसीबी लगाकर खोदवाकर खत्म करा दिया गया था। इसका विरोध गांव नॉली के लोगों ने किया था। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राजस्व टीम के माध्यम से रास्ता बनाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया गया था।

सड़क नहीं बनने पर बुधवार की सुबह गांव नाली के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनमें कहासुनी होने लगी। इसके बाद बात बढ़ी तो फायरिंग शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन मामला नियंत्रण में नहीं आने पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई।

फोर्स आने पर फायरिंग करने वाले भाग निकले। बाद में मौके पर डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करके भरोसे में लिया और मामला शांत किया। इस दौरान खरसुलिया निवासी छविराम, नॉली निवासी जनमेश और मानिकचंद्र घायल हुए हैं। तीनों घायलों को सीएचसी अलीगंज भेजा गया, यहां से छविराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अभी तक किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 

अलीगंज विधायक का समर्थक है एक पक्ष
सड़क को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष सत्ताधारी अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का है। नॉली के ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक पक्ष के लोगों ने ही चार जून को जेसीबी से सड़क को खत्म कर दिया था।

मेरी जमीन से होकर रास्ता नहीं जाता है। मैं पूरे क्षेत्र का विधायक हूं। मेरी ओर से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया था। सड़क तोड़ने वालों को भरोसे मेें लेकर डालने की भी बात हुई थी, लेकिन बुधवार को 500 लोग पहुंच गए और सपा के नेताओं के सहयोग से बलपूर्वक सड़क डालने का प्रयास किया गया। इसको लेकर बात बिगड़ गई और फायरिंग हुई है।  -सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज

विधायक अलीगंज ने जमीन कुछ समय पहले ही खरीदी है। 30 वर्ष पुरानी सड़क पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से जेसीबी से तोड़ दी गई। विधायक ने खुद अपने हथियारों से गोलियां चलाई हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। आम सड़क पर कोई कैसे कब्जा कर सकता है। उसे बनवाया जाए, जिससे ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता बना रह सके। -जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

एटा-फर्रूखाबाद सीमा के गांव नाली और खरसुलिया के लोगों के बीच विवाद हुआ है। विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। मामले में फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थित पूरी तरह से सामान्य है। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed