फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute For land Gun Firing Double Murder In Bah Chitrapura Village Agra

आगरा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Dec 2021 01:25 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

आगरा के बाह क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन
Dispute For land Gun Firing Double Murder In Bah Chitrapura Village Agra
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेड़ा राठौर (बाह) के चित्तरपुरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर जमीन की रंजिश में चचेरे भाइयों महेश सिंह (38) और दिनेश सिंह (44) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। 

विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। दोहरे हत्याकांड में गांव के ही 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

एक साल से चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक चित्तरपुरा गांव के कल्लू सिंह और अतर सिंह पक्ष के बीच करीब एक साल से जमीन का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे खेत में लेजम (पाइप) बिछाने के दौरान मेड़ कटने पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू सिंह पक्ष ने रायफल से दिनेश सिंह पुत्र अतर सिंह और महेश सिंह पुत्र कमल सिंह को गोली मारकर मार दी। गोली लगने से दोनों चचेरे भाई गिर पड़े। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी बाह पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने दिनेश सिंह के भाई रामू की तहरीर पर कल्लू, एवरन, अशोक, देवी सिंह, घनश्याम, शिवकुमार, भूरे, हुकुम सिंह, विवेक, बिल्ला, राजेन्द्र सिंह, गौतम, अश्वनी, सतेंद्र, विजय सिंह निवासीगण चित्तरपुरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसएसपी ने ली घटना की जानकारी
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित  की गई हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात किया गया है।

पहले से ही थी हमले की तैयारी 
चित्तरपुरा गांव में खेत में लेजम बिछाने के विवाद का तो बहाना था, दरअसल जमीन विवाद में कल्लू सिंह पक्ष ने पहले से तैयारी कर रखी थी। यही वजह थी कि रास्ते में ही एक ओर से सरसों के खेत और दूसरी ओर से बुर्जी की ओट से गोलियां दागी गईं। इससे गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed