फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between two parties regarding the plot stones were pelted in no time half a dozen injured

Mathura: प्लाट को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, देखते ही देखते हो गया पथराव, आधा दर्जन घायल

Sat, 10 Feb 2024 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 02:51 PM IST
सार

प्लाट को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालातों को संभाला।
 

विज्ञापन
dispute between two parties regarding the plot stones were pelted in no time half a dozen injured
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा राया के मोहल्ला सुल्तान गंज में प्लाट के रुपयों को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। झगड़े के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र अकील निवासी मोहल्ला व्यापारी थाना राया ने मल्ला पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला व्यापारी को एक सप्ताह पूर्व प्लाट दिलाया था, जिसकी रजिस्ट्री कराने में कुछ रुपए कम पड़ने पर रजिस्ट्री नहीं हो पायी थी। अकील द्वारा मल्ला से रजिस्ट्री कराने को कहा जिस पर मल्ला ने अकील से प्लाट लेने के लिए मना कर अपने रूपए मांगे। इस बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर फिकने लगे। पथराव होने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मोहल्ले में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed