{"_id":"5e661ac68ebc3eeb1c013641","slug":"dispute-between-two-groups-stone-pelting-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले जमीन विवाद में पथराव व फायरिंग से मची सनसनी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले जमीन विवाद में पथराव व फायरिंग से मची सनसनी, कई घायल
Tue, 10 Mar 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Mar 2020 12:17 AM IST
सार
विवाद की सूचना पर सीओ सदर सहित काफी फोर्स गांव में पहुंचा
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर खड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना बसई मोहम्मदपुर के तोतलपुर में दीवार लगाने को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग हुई।
फायरिंग के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी सदर सहित काफी फोर्स गांव में पहुंच गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।
थाना बसई मोहम्मदुपर के बिहारीपुर मोहम्मदपुर तोतलपुर के निवासी लाखन सिंह, श्रीभगवान के मध्य प्लॉट को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। रविवार को दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया था। श्रीभगवान पक्ष ने इसका विरोध किया।

विरोध के कारण विवाद की स्थित बन गई। बताते हैं कि कुछ लोगों ने दीवार को गिराना शुरू कर दिया। इसके कारण मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग कर दी गई। मारपीट-पथराव किए जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई।
जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव व फायरिंग में तो छह लोग घायल हो गए। मारपीट-पथराव फायरिंग होते देख ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर हीरालाल कनौजिया, थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों में तारावती पत्नी सत्यवीर सत्यवीर पुत्र सुंदर सिंह, महेश पुत्र भगवान सिंह बबलू पुत्र अशोक, बदन सिंह पुत्र बृजेश, सावित्री पत्नी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।