{"_id":"60c5b02cf3575763df7e27b4","slug":"dispute-between-two-groups-after-panchayat-chunav-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित छह लोग हुए घायल
Sun, 13 Jun 2021 12:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:43 PM IST
सार
गांव बील अलियाबाद सोनई में शनिवार को सुबह हुई कहासुनी के बाद सायं दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राया कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र के गांव बील अलियाबाद सोनई में शनिवार को सुबह हुई कहासुनी के बाद सायं दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गांव बील अलियाबाद निवासी मंजू देवी शाम छह बजे अपने घर जा रही थी। तभी गांव के शोभाराम, सोनू, मोहित, पुनीत, मुकेश, शांतिस्वरूप आदि ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उसे बचाने आए सत्यवीर, दयाशंकर, दलवीर, जयशंकर आदि को मारपीट कर घायल कर दिया। दोपहर 11 बजे शोभाराम और मंजू देवी में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर तनाव था।
विज्ञापन
दोनों पक्ष चुनाव मैदान में आमने-सामने थे। मीनू सारास्वत पत्नी सोनू चुनाव जीत गई थी। मंजू चुनाव हार गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में तनाव था। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रधान की कुर्सी पर पहुंचा मनरेगा मजदूर: हाथ जोड़कर मांगे वोट, एटा के मतदाताओं ने तोड़ा धन-बल का मिथक