फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between sweeper and inspector

सफाई कर्मी और दरोगा में हुआ विवाद

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dispute between sweeper and inspector
करहल। एक दरोगा और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं कराने का ऐलान किया। रविवार को सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं किया। जानकारी होने पर एसडीएम ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

बजरिया इलाके में शनिवार को कार्यवाहक सफाई निरीक्षक रविंद्र कुमार सफाई कर्मियों से सफाई कार्य करा रहे थे। तभी वहां पहुंचे दरोगा अमित कुमार ने उन्हें बिना मास्क लगाए देख जमकर हड़काया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इस पर सफाईकर्मी भड़क गए। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया दरोगा ने उनके साथी रविंद्र के साथ दुर्व्यवहार किया। दरोगा ने आरोप पूरी तरह गलत बताया। दरोगा का कहना था कोविड महामारी प्रकोप से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए केवल मास्क लगाने की बात कही थी। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अजमत राहत के नेतृत्व में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ऐलान कर दिया जब तक दरोगा द्वारा माफी नहीं मांगी जाएगी। तब तक वे सफाई कार्य नहीं करेंगे। एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता कराया। सीओ करहल अशोक कुमार, इंस्पेक्टर करहल शिवकुमार चौहान मौजूद रहे। जिसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed