फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between security guard and priests at banke bihari temple vrindavan

वीआईपी दर्शन को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में भिड़े सेवायत और सुरक्षाकर्मी, मारपीट

Sat, 31 Aug 2019 08:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Aug 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
dispute between security guard and priests at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी एंट्री को लेकर सुरक्षाकर्मी व सेवायत गोस्वामियों में झगड़ा हो गया। सुरक्षाकर्मी ने सेवायत गोस्वामियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


घटना सुबह उस समय की है, जब सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए वीआईपी गैलरी से प्रवेश करा रहे थे। उसी समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने सेवायत गोस्वामी से वीआईपी प्रवेश पर्ची मांग ली। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई मंदिर परिसर में मारपीट होने लगी। घटना से मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट के बाद आरोपी गोस्वामी सेवायत मंदिर से चले गए। पुलिस ने पीड़ित सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सेवायत गोस्वामियों पर मारपीट का आरोप

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी प्रेमसिंह ने पुनीत गोस्वामी और गांधी नामक व्यक्ति के साथ करीब दर्जनभर सेवायत गोस्वामियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाद में गोस्वामी सेवायतों और सुरक्षा कर्मियों में सुलहनामे के प्रयास भी शुरू हो गए। 

बता दें कि बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मी व सेवायत गोस्वामियों के बीच झगड़े व मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बांकेबिहारी मंदिर में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

बांकेबिहारी चौकी प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि वीआईपी गैलरी में गार्ड रसीद काटने की कह रहा था। इसी बात को लेकर गोस्वामी गार्ड से झगड़ गए। इस मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed