फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   disorder in cow shelter, two died

गोशाला में अव्यवस्था, ठंड से दो गायों की मौत, कई की हालत बिगड़ी, हिंदूवादियों में आक्रोश

Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
disorder in cow shelter, two died
कासगंज मंडी समिति की अस्थायी गोशाला में बीमार गोवंश - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में मंडी समिति की अस्थायी गोशाला में गोवंश दुर्दशा का शिकार हैं। कड़ाके की ठंड से दो गोवंशों की मौत हो गई। जबकि 15 गोवंश बीमार हैं। कई की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आक्रोश जाहिर किया और जिम्मेदारों पर गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही का आरोप मढ़ा। इधर गोवंशों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीमें पहुंची, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को हिंदूवादी नेताओं को जानकारी मिली कि मंडी स्थित गोशाला में गोवंश तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। इस पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विनयराज पन्नू, हिंदूवादी नेता सुखवीर पुंढीर, नवीन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी पहुंच गए। जहां तमाम गोवंश बीमार हालत में इधर-उधर पड़े हुए थे। हिंदूवादियों ने गोवंशों की मौत और बीमार होने पर आक्रोश जाहिर किया। हिंदूवादी नेताओं और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के बीच गोवंशों की मौत को लेकर बातचीत होती रही। हिंदूवादी ज्यादा गायों की मौत की बात कर रहे थे तो प्रशासन के स्तर से केवल दो गायों की मौत की बात कही जा रही थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों को समझाया और अच्छी देखभाल का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हिंदूवादी बोले लगातार हो रही गोवंशों की मौत
विहिप नेता विनयराज पन्नू ने आरोप लगाया है कि गोशाला में लगातार गोवंशों की मौत हो रही है और इन गोवंशों को जेसीबी की मदद से मंडी स्थल में ही दफन कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समय से चिकित्सा भी गोवंशों को नहीं मिल रही है। 15 से अधिक गोवंश अभी भी बीमार हैं जो उठने और चलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक बोले 2 गोवंशों की हुई है मौत, 9 गोवंश हैं बीमार
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सागर ने बताया कि गोशाला में ठंड से दो गोवंशों की मौत हो गई है। कुल नौ गोवंश बीमार हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है और कोई गोवंश नहीं दफनाया गया है। जेसीबी मशीन गोशाला में मिट्टी समतल करने के लिए मंगाई गई थी। गोवंशों की देखरेख बेहतर ढंग से की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध है।

हम देंगे हर संभव मदद
हिंदूवादी नेताओं ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता की कहा कि यदि पर्याप्त मात्रा में धन नहीं है तो हमें बताएं। हम आपस में सामंजस्य बनाकर धनराशि संग्रह करेंगे और गोवंशों के संरक्षण के लिए धनराशि गोशाला में उपलब्ध कराएंगे। हिंदूवादी नेता नवीन सक्सेना ने बताया कि इसके लिए सहमति बन गई है। आपस में धन संग्रह के लिए अब हिंदूवादी जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed