फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disgusting act of friends Blackmailed by recording video grabbed Rs 1.80 lakh Police investigating

दोस्तों की घिनौनी करतूत: न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल, हड़प लिए 1.80 लाख रुपये; दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 19 Dec 2023 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 08:36 PM IST
सार

एक युवक के संग उसके ही दोस्तों ने घिनौनी हरकत की। फर्जी फेसबुक आईडी से उसे बातचीत की और वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं उससे 1.80 लाख रुपये भी हड़प लिए। 
 

विज्ञापन
Disgusting act of friends Blackmailed by recording video grabbed Rs 1.80 lakh Police investigating
ब्लैकमेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक के साथ दोस्तों ने ही 1.80 लाख रुपये की साइबर ठगी की। पहले युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की। बाद में चैटिंग करने लगे। रात में वीडियो कॉल करते। इस दौरान न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल भी करने लगे। पुलिसकर्मी बनकर कॉल कर रुपये हड़प लिए। पीड़ित को कुछ दिन बाद पता चल गया। उन्होंने अपने रुपये मांगे तो धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


युवक ट्रांस यमुना इलाके का रहने वाला है। उनके पिता ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि बेटा कम पढ़ा लिखा है। मानसिक रूप से बीमार भी है। मोहल्ले के ही 3 युवक उसके दोस्त हैं। दोस्तों ने साजिश के तहत फेसबुक पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। मैसेंजर पर उससे बात करने लगे। एक दिन वीडियो कॉल करके आपत्तिजनक रिकॉडिंग कर ली। अगले ही दिन रुपयों की मांग के लिए कॉल आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


दोस्त ही देते थे रुपये देकर बचने की सलाह
बेटे को दोस्तों की कारगुजारी की भनक नहीं थी। वह दोस्तों से ही इस मुसीबत से बचने की सलाह लेने लगा। उधर, दोस्त उससे रकम ऐंठने लगे। 1.80 लाख रुपये कई बार में ले लिए। कई बार पुलिस अधिकारी बनकर भी कॉल कर कार्रवाई का भय दिखाते थे। पीड़ित का कहना है कि एक दिन उन्हें बेटे के दोस्तों के बारे में पता चल गया। उन्होंने उनसे अपनी रकम वापस मांगी। उन्होंने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए पैसा वापस करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स पर किया पोस्ट, पीड़ित को बुलाएंगे थाने
25 नवंबर को आरोपी बेटे को अपने साथ ले गए। उसकी पिटाई की। तमंचे से गोली मारने की धमकी। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले। मामले में मोहल्ले के लोगों ने पंचायत भी की। मगर, आरोपी रकम मांगने पर धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि पीड़ित थाने नहीं आया है। मामले में एक्स पर पोस्ट किया गया था। इस पर जांच की जा रही है। ब्लैकमेल करके 1.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed